एक बार फिर बदला मौसम का बदला मिजाज मेरठ समेत पश्चिमी यूपी में कई स्थानों पर हुई बारिश

बदला मौसम का बदला मिजाज

आज वेस्ट यूपी में बूंदाबांदी के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ों पर फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे वेस्ट यूपी के मौसम में भी बदलावा आया है। आज हल्की बारिश के साथ साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं

मेरठ,पहाड़ों पर फिर से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते बुधवार सुबह से मेरठ और आसपास के जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया। कई क्षेत्रों में लगातार और कहीं रुक-रुक बारिश शुरू हो गई। इससे ठिठुरन बढ़ गई। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह जलभराव ने भी परेशानी बढ़ाई। बारिश के चलते किसान भी परेशान हैं। पिछले सप्‍ताह हुई वर्षा से भी फसलों को नुकसान हुआ था। हालांकि मौसम विज्ञानियों ने गुरुवार को मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है।

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि मंगलवार रात से  पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण वेस्ट यूपी में बुधवार को तेज हवा से मध्यम बारिश होने के अनुमान है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि वेस्ट यूपी के सभी जिलों में तेज हवा के साथ मौसम बिगडे़गा, तराई क्षेत्रों में ओले भी पड़ सकते हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़