महाराष्ट्र के भिवंडी में झोंपड़ी का हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल

 Maharashtra Bhiwandi

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी कस्बे में शुक्रवार को एक झोंपड़ी का हिस्सा गिरने से एक 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं घायल हो गईं।

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी कस्बे में शुक्रवार को एक झोंपड़ी का हिस्सा गिरने से एक 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं घायल हो गईं। ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने कहा कि यह घटना आजमी नगर में सुबह करीब 10 बजे हुई, जहां झोंपड़ी की बालकनी का एक हिस्सा ढह गया।

इसे भी पढ़ें: नीमच की घटना को लेकर कांग्रेस जांच कमेटी के अध्यक्ष ने बीजेपी मंत्री पर लगाया मामला दबाने का आरोप

अधिकारी ने कहा कि पीड़ित की पहचान रजक के रूप में हुई, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अज्ञात महिलाएं घायल हो गईं और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस, दमकल विभाग और आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की टीमें बचाव एवं राहत कार्यों के लिए घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने बालकनी के शेष हिस्से को तोड़ दिया है, जो कि एक अनिश्चित स्थिति में था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़