महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार की एकमात्र चिंता सत्ता में बने रहना : पंकजा मुंडे

Pankaja Munde

भाजपा की राष्ट्रीय सचिव मुंडे ने बीड शहर में अंबाजोगाई मंदिर के दर्शन करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि बीड जिले के किसान फसल बीमा मुआवजे का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ रहे हैं।

औरंगाबाद (महाराष्ट्र)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता पंकजा मुंडे ने बुधवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार किसानों के मुद्दों को हल करने के प्रति गंभीर नहीं है और उसकी चिंता केवल सत्ता में बने रहने की है। भाजपा की राष्ट्रीय सचिव मुंडे ने बीड शहर में अंबाजोगाई मंदिर के दर्शन करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि बीड जिले के किसान फसल बीमा मुआवजे का इंतजार कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी NCP ? अखिलेश को मिला शरद पवार का समर्थन, चाचा के साथ भी बन सकती है बात

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ रहे हैं जबकि रेत माफिया बिना किसी नियंत्रण के काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया, अगर सरकार किसानों से जुड़े मुद्दों को हल करने में नाकाम रहती है तो मैं और भाजपा देवी दुर्गा की तरह काम करेंगे। राज्य सरकार को केवल सत्ता में बने रहने की चिंता है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके द्वारा आयोजित दशहरा रैली में शामिल हुए लोगों के खिलाफ सरकार ने चुनिंदा आधार पर कार्रवाई की।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़