दिल्ली में लॉकडाउन आदेश का उल्लंघन करने पर 3,400 से अधिक लोग हिरासत में लिये गये

lockdown order in Delhi

पुलिस द्वारा साझा किये गये आंकड़ों के मुताबिक भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (सरकारी सेवक द्वारा जारी आदेश की अवज्ञा) के तहत शाम पांच बजे तक 65 मामले दर्ज किये गये।

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस फैलने के बीच लॉकडाउन के आदेश का उल्लंघन करने को लेकर दिल्ली में शुक्रवार को 60 से अधिक मामले दर्ज किये गये और 3,432 लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस द्वारा साझा किये गये आंकड़ों के मुताबिक भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (सरकारी सेवक द्वारा जारी आदेश की अवज्ञा) के तहत शाम पांच बजे तक 65 मामले दर्ज किये गये। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 65 (पुलिस अधिकारियों के तार्किक निर्देशों का पालन करने के लिये बाध्य होने) के तहत 3,432 लोगों को हिरासत में लिया गया। साथ ही, धारा 263 के तहत 263 वाहन जब्त किये गये। पुलिस ने बताया कि करीब 4,445 आवाजाही पास शुक्रवार को जारी किये गये। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश में 21 दिनों के संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़