UP Election 2022 । ओवैसी का दावा, मेरी गाड़ी पर चलाई गई 3-4 राउंड गोलियां, मैं सुरक्षित

Owaisi
अंकित सिंह । Feb 3 2022 6:24PM

सदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर कहा कि कुछ देर पहले छिजारसी टोल गेट पर मेरी गाड़ी पर गोलियाँ चलाई गयी। 4 राउंड फ़ायर हुए। 3-4 लोग थे, सब के सब भाग गए और हथियार वहीं छोड़ गए। मेरी गाड़ी पंक्चर हो गयी, लेकिन मैं दूसरी गाड़ी में बैठ कर वहाँ से निकल गया। हम सब महफ़ूज़ हैं। अलहमदु’लिलाह।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं का लगातार दौरा हो रहा है। इन सब के बीच एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा आरोप लगाया है। ओवैसी ने दावा किया है कि उनकी गाड़ी पर तीन 3-4 राउंड की गोलियां चलाई गई हैं। असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर कहा कि कुछ देर पहले छिजारसी टोल गेट पर मेरी गाड़ी पर गोलियाँ चलाई गयी। 4 राउंड फ़ायर हुए। 3-4 लोग थे, सब के सब भाग गए और हथियार वहीं छोड़ गए। मेरी गाड़ी पंक्चर हो गयी, लेकिन मैं दूसरी गाड़ी में बैठ कर वहाँ से निकल गया। हम सब महफ़ूज़ हैं। अलहमदु’लिलाह। बाद में ओवैसी ने कहा कि हम मोदी सरकार और राज्य सरकार दोनों को कह रहे हैं कि ये इनकी ज़िम्मेदारी है कि इस मामले की स्वतंत्र जांच कराई जाए। ये कैसे हो सकता है कि एक सांसद पर 4 राउंड फायरिंग की जाती है। 

वहीं, घटना पर दीपक भुकर ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर हमले के बाद पुलिस ने मौके पर तुरंत पहुंचकर मामले में संदिग्ध एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। हथियार भी बरामद किया गया है। उसका एक साथी भाग गया है, उसकी तलाश की जा रही है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ओवैसी लगातार दम दिखा रहे हैं। ओवैसी की पार्टी ने 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार भी उतारे हैं जिसके लिए पार्टी प्रमुख लगातार प्रचार कर रहे हैं। फिलहाल असदुद्दीन ओवैसी के इस दावे पर पुलिस की प्रतिक्रिया नहीं आई है। ओवैसी के गाड़ी की तस्वीर भी शेयर की गई है। इससे पहले असदुद्दीन ओवैसी इस आरोप का मजाक उड़ाया कि उनकी पार्टी मुस्लिम वोटों को समाजवादी पार्टी से दूर करने के लिए भाजपा की बी टीम के रूप में काम कर रही है। 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी के 10 मार्च के बाद वाले बयान पर ओवैसी का पलटवार, कहा- आप अपनी फिक्र कीजिए

ओवैसी ने कहा कि वह अपनी पार्टी का दर्जा ए-प्लस करने के लिए काम कर रहे हैं। अखिल भारतीय मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस को छोड़कर किसी भी पार्टी से हाथ मिलाने को तैयार हैं। हैदराबाद के सांसद की पार्टी “भागीदारी परिवर्तन मोर्चा” के हिस्से के रूप में 203 सीटों पर उप्र विधानसभा चुनाव लड़ रही है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़