Modi के साथ पवार के मंच साझा करने पर ओवैसी ने उनपर साधा निशाना, राकांपा का पलटवार

modi-pawar
प्रतिरूप फोटो
ANI

ओवैसी ने ट्वीट किया, ‘‘लोकसभा में राकांपा और अन्य विपक्षी दल मणिपुर मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं जबकि शरद पवार खुशी-खुशी पुणे में नरेन्द्र मोदी के साथ मंच साझा कर रहे हैं। ये कैसा ढोंग है? वहीं, भाजपा खुशी-खुशी बिना चर्चा के विधेयक पास करा रही है।’’

मुंबई। पुणे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मंच साझा करने को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार पर ‘ढोंग’ का आरोप लगाया। वहीं, पवार की पार्टी राकांपा ने पलटवार करते हुए ‘उनकी राजनीतिक समझ’ पर सवाल उठाया।

इसे भी पढ़ें: तेलंगाना के CM KCR ने किया साफ, हम न ही NDA और न ही INDIA के साथ, कांग्रेस पर साधा निशाना

ओवैसी ने ट्वीट किया, ‘‘लोकसभा में राकांपा और अन्य विपक्षी दल मणिपुर मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं जबकि शरद पवार खुशी-खुशी पुणे में नरेन्द्र मोदी के साथ मंच साझा कर रहे हैं। ये कैसा ढोंग है? वहीं, भाजपा खुशी-खुशी बिना चर्चा के विधेयक पास करा रही है।’’ इस पर पलटवार करते हुए रांकापा प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने ट्वीट किया, ‘‘असदुद्दीन ओवैसी को राजनीतिक समझ की कमी दिखाने वाले बयान देने से पहले अपनी आंखें और कान खुले रखने की जरूरत है। शरद पवार साहब लोकमान्य तिलक के सम्मान में समारोह में शामिल हुए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़