बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, LoC से लगे दो सेक्टरों में की गोलाबारी, मोर्टार भी दागे

Jammu Kashmir

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पाकिस्तानी सेना ने सुबह करीब पौने सात बजे बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए बालाकोटा और मेंढर सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे।’’

जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से लगे दो सेक्टरों के पास अग्रिम इलाकों में गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना ने भी इसका माकूल जवाब दिया। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पाकिस्तानी सेना ने सुबह करीब पौने सात बजे बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए बालाकोटा और मेंढर सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे।’’ पाकिस्तानी सेना इस महीने 24 बार संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन कर चुकी है। 

इसे भी पढ़ें: लगातार तीसरे दिन पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के सीमावर्ती इलाकों पर की गोलीबारी, मोर्टार भी दागे 

अधिकारियों ने बताया कि राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास मंगलवार को पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की थी और मोर्टार के गोले दागे थे। इस घटना में सेना का एक जवान शहीद हो गया था और एक अधिकारी सहित दो अन्य घायल हो गए थे। वहीं दो सितम्बर को राजौरी के केरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सेना द्वारा किए संघर्ष विराम उल्लंघन में एक जेसीओ मारा गया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़