अमरिंदर का बड़ा खुलासा- इमरान ने संदेश भेजकर सिद्धू को वापस मंत्री बनाने के लिए कहा था

BJP Punjab

पंजाब विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 65 सीटों पर जबकि पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब लोक कांग्रेस 37 और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींढसा नीत शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दावा किया है कि जब उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू को मंत्री पद से हटा दिया था तो पाकिस्तान से उन्हें एक संदेश आया कि वहां के प्रधानमंत्री ने निवेदन किया है कि अगर आप नवजोत सिंह सिद्धू को अपने मंत्रिमंडल में रखना चाहते हैं तो मैं इसका आभारी रहूंगा। इस संदेश में कहा गया कि सिद्धू अगर काम नहीं करें तो उन्हें निकाल देना। हम आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के मुखिया कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह खुलासा भाजपा मुख्यालय में किया। अमरिंदर पहले भी सिद्धू को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बता चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल ने भगवंत मान को आगे नहीं किया है बल्कि हालात देख अपने पैर पीछे खींचे हैं

हम आपको बता दें कि पंजाब की सुरक्षा को बड़ा मुद्दा बनाकर अमरिंदर सिंह भाजपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रहे हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 65 सीटों पर जबकि पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब लोक कांग्रेस 37 और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींढसा नीत शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। इस अवसर पर नड्डा ने कहा कि पंजाब का चुनाव सिर्फ सरकार बदलने का चुनाव नहीं है यह राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है। संवाददाता सम्मेलन के बाद भाजपा मुख्यालय में गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ पंजाब लोक कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह और संयुक्त अकाली दल के सुखदेव सिंह ढींढसा ने संयुक्त रूप से तस्वीरें भी खिंचवाईं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़