पाकिस्तान का आतंकवाद को लेकर रिकॉर्ड बहुत स्पष्ट है: विदेश मंत्रालय

Foreign Ministry
ANI

जायसवाल ने कहा, ‘‘पाकिस्तान का रिकॉर्ड, पाकिस्तान क्या है, यह बहुत स्पष्ट है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी जानते हैं कि पहलगाम हमला सीमा पार आतंकवाद का हालिया उदाहरण मात्र है।

विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान का रिकॉर्ड ‘‘बहुत स्पष्ट’’ है और पहलगाम हमला सीमापार आतंकवाद का केवल एक हालिया उदाहरण है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यहां अपने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में यह टिप्पणी की। यह टिप्पणी हाल में अमेरिका के एक शीर्ष जनरल द्वारा वाशिंगटन के भारत और पाकिस्तान के साथ संबंधों पर की गई टिप्पणियों के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में आई।

जायसवाल ने कहा, ‘‘पाकिस्तान का रिकॉर्ड, पाकिस्तान क्या है, यह बहुत स्पष्ट है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी जानते हैं कि पहलगाम हमला सीमा पार आतंकवाद का हालिया उदाहरण मात्र है। मैं आपको याद दिलाना चाहूंगा कि हाल ही में 26/11 के मुंबई हमले के साजिशकर्ताओं में से एक तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित किया गया था।’’

जायसवाल ने कहा, ‘‘जाहिर है, हममें से कोई भी यह नहीं भूला है कि पाकिस्तान ने ओसामा बिन लादेन को शरण दी थी। यह बात भी महत्वपूर्ण है कि वह व्यक्ति और आप जानते ही होंगे, डॉ. शकील अफरीदी, जिन्होंने ओसामा बिन लादेन का पता लगाने में मदद की थी, अभी भी पाकिस्तानी सेना की कैद में हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़