बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांवों को निशाना बनाकर की गोलीबारी

Indian Army

अधिकारियों ने कहा कि शनिवार रात करीब 9 बजकर 5 मिनट पर हीरानगर सेक्टर की करोल कृष्णा, मनयारी और सतपाल सीमा चौकियों पर गोलीबारी शुरू हुई, जो तड़के 5 बजकर 5 मिनट तक जारी रही।

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे कठुआ जिले में अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि शनिवार रात करीब 9 बजकर 5 मिनट पर हीरानगर सेक्टर की करोल कृष्णा, मनयारी और सतपाल सीमा चौकियों पर गोलीबारी शुरू हुई, जो तड़के 5 बजकर 5 मिनट तक जारी रही। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने इसका माकूल जवाब दिया। 

इसे भी पढ़ें: सुरक्षाबलों ने LoC से लगे माछिल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, एक आतंकवादी ढेर

उन्होंने कहा कि भारतीय पक्ष को किसी तरह का नुकसान होने की खबर नहीं मिली है। सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिक रात में आम निवासियों के इलाकों को निशाना बना रहे हैं। मनयारी के निवासी श्याम लाल ने कहा, हम डर के साए में जी रहे हैं और हमें भूमिगत बंकरों में रात गुजारनी पड़ रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़