पाकिस्तान ने राजौरी में संघर्षविराम का उल्लंघन किया

Pakistan violates ceasefire in J&Ks Rajouri district
[email protected] । Jul 31 2017 11:03AM

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय चौकियों पर गोलीबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। संघर्ष विराम का उल्लंघन रविवार रात हुआ।

जम्मू। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय चौकियों पर गोलीबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। संघर्ष विराम का उल्लंघन रविवार रात हुआ। राजौरी के उपायुक्त शाहिद इकबाल चौधरी ने बताया, ''पाकिस्तानी सेना ने रविवार रात साढ़े दस बजे राजौरी जिले के नौशेरा की बाबा खोरी पट्टी पर नियंत्रण रेखा पर हल्के हथियारों और एमएमजी (मध्यम मशीन गन) का इस्तेमाल करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।’’

पाकिस्तान ने जून में 23 बार संघर्ष विराम उल्लंघन किया, एक बीएटी हमला किया और दो बार घुसपैठ की जिनमें तीन जवानों सहित चार लोगों की मौत हुई थी और 12 लोग घायल हुए थे। जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर जुलाई में पाकिस्तान के संघर्ष विराम उल्लंघन करने की घटनाओं में नौ जवानों सहित 11 लोगों की मौत हुई थी और 18 लोग घायल हुए थे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़