Palakkad bus accident: केरल के पलक्कड़ में खाई में गिरी रोडवेज बस, कई यात्री घायल

Palakkad Bus
AI Image

केरल के पलक्कड़ जिले में नेन्मारा के पास पोतुंडी में सोमवार को केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई, जिससे कई यात्री घायल हो गए। बस खाई में गिरने के बाद पेड़ों के बीच अटक गई, जिससे वह गहराई में गिरने से बच गई। इस हादसे में घायल हुए लोगों को नेल्लियामपति के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पलक्कड़ (केरल), तीन अगस्त केरल के पलक्कड़ जिले में नेन्मारा के पास पोतुंडी में सोमवार को केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई, जिससे कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह हादसा सुबह करीब साढ़े नौ बजे उस समय हुआ जब रोडवेज की यह बस नेल्लियामपति से नेन्मारा की ओर जा रही थी।

पुलिस ने बताया कि बस खाई में गिरने के बाद पेड़ों के बीच अटक गई, जिससे वह गहराई में गिरने से बच गई। इस हादसे में कई यात्रियों को चोटें आई हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, दुर्घटनास्थल पर एक महिला अचेत अवस्था में मिली जिसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं बचाव सेवा के कर्मचारी और पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को नेल्लियामपति के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़