जेल से चुनाव लड़ेंगे पलामू के पूर्व सांसद जोरावर राम

palamu-s-former-mp-jawar-ram-will-contest-election-from-jail

राम भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट के एक मामले में अभियुक्त थे और जमानत पर रिहा थे मगर उनकी जमानत को अदालत ने रद्द कर दिया था। मामला वर्ष 2011 में चैनपुर थाना में दर्ज था।

मेदिनीनगर। पलामू लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद जोरावर राम जेल में रहकर चुनाव लड़ रहे हैं। जोरावर राम 1989 में जनता दल के टिकट पर इस संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीत चुके हैं। इस बार नामांकन शुरू होने के दूसरे दिन अदालत ने एक आपराधिक मामले में उन्हें जेल भेजा था। वह फिलहाल जेल में बंद हैं और जेल में ही रहकर उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल किया है। 

इसे भी पढ़ें: BJP की 5वीं सूची जारी, गुजरात, झारखंड और हिमाचल में कईयों के टिकट कटे

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राम भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट के एक मामले में अभियुक्त थे और जमानत पर रिहा थे मगर उनकी जमानत को अदालत ने रद्द कर दिया था। मामला वर्ष 2011 में चैनपुर थाना में दर्ज था। जानकारी के अनुसार, इसी मामले में राम ने प्रथम श्रेणी के न्यायिक दण्डाधिकारी दीपक कुमार की अदालत में गत दो अप्रैल को आत्मसमर्पण कर जमानत की गुहार लगाई थी, जिसे न्यायालय ने अस्वीकार कर दिया था और उन्हें जेल भेज दिया। इस लोकसभा क्षेत्र में मुख्य मुकाबला भाजपा के निवर्तमान सांसद बीडी राम और गठबंधन के उम्मीदवार के बीच होने की संभावना है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़