Palghar में महिला के साथ गैंगरेप, Virar Police ने दो आरोपियों को पकड़ा

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

महाराष्ट्र के पालघर जिले में विरार पुलिस ने एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में उसके पति के दो परिचितों को पकड़ा है। आरोपियों ने घटना की जानकारी देने पर पीड़िता के चार साल के बेटे की हत्या करने की धमकी दी थी। अदालत ने दोनों को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में उसके पति के दो दोस्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर विरार पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों सूरज यादव और विशाल को गिरफ्तार किया।

दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने महिला को धमकी भी दी कि यदि उसने घटना की शिकायत की तो वह उसके चार वर्षीय बेटे को जान से मार देंगे। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक लालू तुरे ने बताया कि आठ अक्टूबर की रात महिला का पति घर पर नहीं था, तभी दोनों आरोपियों ने उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। तुरे ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने महिला को धमकी दी कि अगर उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो वे उसके बेटे को जान से मार देंगे और इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी महिला के पति के दोस्त थे और अक्सर उसके घर आते-जाते थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़