बिहार में सुशांत की मौत पर सियासत तेज, JAP ने की CBI जांच की मांग, AAP ने फिल्म उद्योग पर लगाया बड़ा आरोप

bihar

आम आदमी पार्टी की राज्य इकाई ने बयान जारी कर आरोप लगाया कि ‘‘फिल्म उद्योग में बिहारियों के खिलाफ वैर की भावना’’ के कारण अभिनेता को 34 साल की कम उम्र में मौत को गले लगाना पड़ा।

पटना। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर रविवार को बिहार में विभिन्न दलों ने नेताओं ने शोक प्रकट किया। राजपूत बिहार के रहने वाले थे। राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजपूत के निधन पर दुख जताया। कांग्रेस के नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट किया, ‘‘आत्महत्या कोई समाधान नहीं है।’’ विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने शोक संदेश जारी किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उन्हें इस बात पर भरोसा ही नहीं हो रहा कि सुशांत अब नहीं हैं।

पूर्व सांसद लवली आनंद और पप्पू यादव अभिनेता के राज्य में स्थित घर गए और राजपूत के पिता के प्रति संवदेना व्यक्त की। उन्होंने इस मामले में संदेह जताते हुए सीबीआई जांच की मांग की। आम आदमी पार्टी की राज्य इकाई ने बयान जारी कर आरोप लगाया कि ‘‘फिल्म उद्योग में बिहारियों के खिलाफ वैर की भावना’’ के कारण अभिनेता को 34 साल की कम उम्र में मौत को गले लगाना पड़ा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़