कोरोना महामारी से निपटने के लिए भारत और कनाडा के बीच भागीदारी महत्वपूर्ण: प्रधानमंत्री

canada- India

मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से बातचीत की। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में कनाडा में भारतीय नागरिकों का ध्यान रखने के लिए उनका शुक्रिया।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 महामारी से मुकाबले के लिए भारत और कनाडा के बीच भागीदारी महत्वपूर्ण है। मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से बातचीत की। उन्होंने कहा, ‘‘इस मुश्किल समय में कनाडा में भारतीय नागरिकों का ध्यान रखने के लिए उनका शुक्रिया।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘महामारी से मुकाबले के लिए भारत और कनाडा के बीच चिकित्सा अनुसंधान और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन के जरिए सहयोग समेत तालमेल और भागीदारी महत्वपूर्ण है। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़