विश्व में शांति और सकारात्मकता की पहले से ज्यादा जरूरत: पूर्व सीजेआई मिश्रा

peace-positivity-needed-in-the-world-more-than-ever-before-says-former-cji-mishra
[email protected] । Apr 21 2019 10:27AM

पूर्व प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने कहा कि अच्छी खासी चर्चा से आप लचीले समाज की स्थापना करते हैं जो प्रगति की राह पर आगे बढता है जहां हर कोई मतभेदों के बावजूद एक दूसरे से जुड़ता है।

अहमदाबाद। पूर्व प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने शनिवार को कहा कि विश्व में आज शांति, सकारात्मक और विनम्रता की पहले से ज्यादा जरूरत है। मिश्रा यहां निरमा विश्वविद्यालय के 27वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पूर्व सीजेआई ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपसे सीखने की मंशा बनाए रखने का अनुरोध करता हूं, हमें विश्व में आज शांति, सकारात्मकता और विनम्रता की पहले से ज्यादा जरूरत है। दूसरे का प्रतिकूल नजरिया किसी को पराया नहीं बना देता।

इसे भी पढ़ें: CJI ने अपने ऊपर लगे यौन शोषण के आरोप को किया खारिज

उन्होंने कहा कि अच्छी खासी चर्चा से आप लचीले समाज की स्थापना करते हैं जो प्रगति की राह पर आगे बढता है जहां हर कोई मतभेदों के बावजूद एक दूसरे से जुड़ता है। यह परिपक्वता का प्रतीक है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़