केजरीवाल ने सभी पार्षदों को दिलाई AAP नहीं छोड़ने की शपथ, बोले- चंडीगढ़ के लोगों ने दिल्ली को देखकर दिया वोट

Arvind Kejriwal

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ के एक-एक पार्षद के ऊपर हमारी जिम्मेदारी है। मैं सभी पार्षदों से कहना चाहता हूं कि चुनाव के समय राजनीति होती है और अब चुनाव खत्म हो गया। हमें किसी के साथ भेदभाव नहीं करना है। कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल वाले सभी अपने हैं और हमें सभी का काम करना है।

चंडीगढ़। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नगर निगम चुनाव में जीत का जश्न मनाने के लिए गुरुवार को विजय मार्च में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब से चंडीगढ़ के नतीज़ें आए हैं लोग कह रहे हैं कि दोनों पार्टियों को हराया जा सकता है। चंडीगढ़ के लोगों ने दिल्ली को देखकर वोट दिया। जैसे दिल्ली को देखकर और जगह वोट मिल रहा है। अब चंडीगढ़ में इतना अच्छा काम करना है कि चंडीगढ़ को देखकर देश की बाकी जनता हमें वोट दें। दिल्ली हमें पहला राज्य मिला था और चंडीगढ़ में पहली नगरपालिका मिली है। 

इसे भी पढ़ें: कौन सा आम आदमी महंगे होटलों में रहता है : सीएम चन्नी ने केजरीवाल से पूछा

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के एक-एक पार्षद के ऊपर हमारी जिम्मेदारी है। मैं सभी पार्षदों से कहना चाहता हूं कि चुनाव के समय राजनीति होती है और अब चुनाव खत्म हो गया है। हमें किसी के साथ भेदभाव नहीं करना है। कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल वाले सभी अपने हैं और हमें सभी का काम करना है। उन्होंने कहा कि अकाली दल का कोई वोटर है या फिर भाजपा का उनका हमें ज्यादा काम करना है, ताकि अगली दफा वो हमें ही वोट दें। इसी बीच केजरीवाल ने सभी 14 पार्षदों को शपथ दिलाई। 

इसे भी पढ़ें: जानिए उन नेताओं के बारे में जिन्होंने अपनी दोस्त के साथ लिए हैं सात फेरे

उन्होंने कहा कि मैं ईश्वर की कसम खाता हूं कि चंडीगढ़ के लोगों की तन, मन और धन से पूरी तरह सेवा करूंगा। जो विश्वास चंडीगढ़ के लोगों ने मुझपे किया है, उसे कभी टूटने नहीं दूंगा। मैं पूरी ईमानदारी से काम करूंगा, मैं कभी रिश्वत नहीं लूंगा, कोई गलत काम नहीं करूंगा और न ही किसी को गलत काम करने दूंगा। आम आदमी पार्टी मेरी मां के समान है और चंडीगढ़ के लोग मेरे परिवार के समान है। इसके साथ ही केजरीवाल ने पार्षदों को आम आदमी पार्टी छोड़कर नहीं जाने की शपथ भी दिलाई। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़