Hemant Soren के साथ अन्याय के लिए BJP को मुंहतोड़ जवाब देगी झारखंड की जनता : Tejashwi Yadav

Tejashwi Yadav
प्रतिरूप फोटो
ANI

राज्य में एक संवाददाताओं को संबोधित करते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने दावा किया कि झारखंड की जनता पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ हुए अन्याय के लिए भारतीय जनता पार्टी को मुं‍हतोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन का उद्देश्य देश और संविधान को बचाने के लिए भाजपा को उखाड़ फेंकना है।

रांची । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को दावा किया कि झारखंड की जनता पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ हुए अन्याय के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मुं‍हतोड़ जवाब देगी। विपक्षी गठबंधन इंडिया की उलगुलान न्याय रैली में हिस्सा लेने के लिए रांची पहुंचने के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन का उद्देश्य देश और संविधान को बचाने के लिए भाजपा को उखाड़ फेंकना है। 

उन्होंने कहा, झारखंड की जनता पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ हुए अन्याय के लिए भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी। हमारा उद्देश्य देश, लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकना है। विपक्षी गठबंधन इंडिया के घटक दलों के एकजुट होने का दावा करते हुए यादव ने कहा, 400 सीट की फिल्म लोकसभा चुनाव के पहले चरण में ही फ्लॉप हो गई है। 

तेजस्वी यादव के अलावा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना के रैली को संबोधित करने की उम्मीद है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी रैली के लिए रांची पहुंचे हैं। प्रभात तारा मैदान में होने वाली रैली में कुल 28 राजनीतिक दल हिस्सा लेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़