भाजपा के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ी हुई है ओडिशा की जनता : Prime Minister Modi

Prime Minister Modi
BJP

प्रधानमंत्री मोदी ने यहां रोड शो के दौरान एक निजी समाचार चैनल से कहा, ‘‘भाषाई मतभेदों के बावजूद ओडिशा के लोगों और भाजपा के बीच गहरा भावनात्मक संबंध विकसित हुआ है।’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि ओडिशा के लोगों का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गहरा भावनात्मक संबंध है और जनता ने राज्य में ‘कमल’ खिलाने का मन बना लिया है।

मोदी ने यह भी कहा कि राज्य की जनता बीजू जनता दल (बीजद) सरकार से कटा हुआ महसूस करती है। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां रोड शो के दौरान एक निजी समाचार चैनल से कहा, ‘‘भाषाई मतभेदों के बावजूद ओडिशा के लोगों और भाजपा के बीच गहरा भावनात्मक संबंध विकसित हुआ है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने लोगों में इतना उत्साह और जुनून पहले कभी नहीं देखा। मोदी ने कहा, ‘राजाओं और महाराजाओं के दौर में भी शासकों और आम आदमी के बीच कुछ जुड़ाव हुआ करता था लेकिन अब ओडिशा में इसकी भारी कमी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़