UP Election Results: पीयूष गोयल बोले- चलता रहेगा विकास का बुलडोजर, जनता की सेवा करते रहेंगे

piyush goyal
अंकित सिंह । Mar 10 2022 4:07PM

पीयूष गोयल ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में विकास का बुलडोजर चलता रहेगा। हम जनता की सेवा करते रहेंगे। अपने बयान में गोयल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने तय किया है कि अब भेदभाव और समाज को बांटने वाली राजनीति के साथ हम नहीं जाना चाहते हैं।

उत्तर प्रदेश में पत्तल भाजपा एक बार फिर से बड़ी जीत की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। भाजपा और उसके सहयोगियों ने लगभग 270 सीटों पर अपनी बढ़त बना ली है। इस जीत को काफी अहम और बड़ी जीत मानी जा रही हैं। उत्तर प्रदेश में पिछले 37 सालों में पहला मौका है जब कोई सरकार दोबारा चुनकर सत्ता में लौट रही है। इन सब के बीच केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता पीयूष गोयल ने बड़ा बयान दिया है। पीयूष गोयल ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में विकास का बुलडोजर चलता रहेगा। हम जनता की सेवा करते रहेंगे। अपने बयान में गोयल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने तय किया है कि अब भेदभाव और समाज को बांटने वाली राजनीति के साथ हम नहीं जाना चाहते हैं।

पीयूष गोयल ने आगे कहा कि 40 साल बाद पहली बार उत्तर प्रदेश में एक ही सरकार को फिर से मौका मिला है, वो भी बहुत बड़े बहुमत से। उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि उत्तर प्रदेश में विकास का बुलडोजर लगातार चलता रहें। ईमानदार सरकार फिर एक बार जनता की सेवा करती रहें। हम दिन रात प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जनता की सेवा करने में जुटे रहेंगे। इस मौके के लिए हम जनता को आभार प्रकट करते हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मैं सभी राज्यों की जनता का आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने अपने आर्शीवाद बीजेपी को एक बार फिर दिया है। नरेंद्र मोदी का काम सभी राज्यों में बीजेपी के लिए वरदान बना है, विकास, सुशासन और गरीब कल्याण की सोच पर एक बार फिर जनता ने मुहर लगाया है। 

इसे भी पढ़ें: योगी ने नोएडा के 'भूत' को किया भस्म, अंधविश्वास पर भारी पड़ा बाबा का विश्वास

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार दूसरी बार सत्ता में आती दिख रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बृहस्पतिवार को नोएडा का मिथक कही जाने वाली धारणाओं को धराशायी करने की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। चुनाव की मतगणना के रूझानों के अनुसार एक ओर जहां आदित्यनाथ गोरखपुर शहर सीट से जीत की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं तो दूसरी ओर भाजपा भी गौतमबुद्ध नगर जिले की सभी तीन सीटें अपनी झोली में डालती दिख रही है। इस जिले में नोएडा, दादरी और जेवर विधानसभा क्षेत्र आते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़