तोक्यो पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतने पर विनोद कुमार को प्रधानमंत्री ने बधाई दी

 bronze medal

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तोक्यो पैरालंपिक की चक्का फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर एथलीट विनोद कुमार को रविवार को बधाई दी और कहा कि उनके परिश्रम एवं दृढ़ता की वजह से उत्कृष्ट परिणाम आया है।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तोक्यो पैरालंपिक की चक्का फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर एथलीट विनोद कुमार को रविवार को बधाई दी और कहा कि उनके परिश्रम एवं दृढ़ता की वजह से उत्कृष्ट परिणाम आया है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘भारत आनंदित है। शानदार प्रदर्शन के लिए विनोद कुमार का धन्यवाद। कांस्य पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। उनके परिश्रम और दृढ़ता की वजह से उत्कृष्ट परिणाम आया है।’’ बीएसएफ के 41 साल के जवान ने 19.91 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो से तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। तोक्यो पैरालंपिक में भारत का यह तीसरा पदक है।

इसे भी पढ़ें: Tokyo Paralympics 2020: विनोद कुमार का कांस्य पदक अभी पक्का नहीं, होल्ड पर रखा गया नतीजा

इससे पहले भारत के निषाद कुमार ने पुरुषों की ऊंची कूद टी47 स्पर्धा में रजत पदक जीता जबकि भाविना बेन पटेल ने महिलाओं की एकल टेबल टेनिस क्लास 4 स्पर्धा में रजत पदक जीता। विनोद के पिता 1971 भारत-पाक युद्ध में लड़े थे। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) से जुड़ने के बाद ट्रेनिंग करते हुए वह लेह में एक चोटी से गिर गए थे, जिससे उनके पैर में चोट लगी थी। इसके कारण वह करीब एक दशक तक बिस्तर पर रहे थे और इसी दौरान उनके माता-पिता दोनों का देहांत हो गया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़