पीएम मोदी ने ममता को दी जीत की बधाई, कहा- हर संभव सहयोग जारी रहेगा

PM Modi
अंकित सिंह । May 2 2021 7:46PM

प्रधानमंत्री ने एक और ट्वीट में कहा कि मैं पश्चिम बंगाल की अपनी बहनों और भाइयों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने हमारी पार्टी को आशीर्वाद दिया है।

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता बनर्जी को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने अपने ट्विटर संदेश में कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता दीदी को तृणमूल कांग्रेस की जीत पर बधाई। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए और कोरोना वायरस महामारी को दूर करने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार को हर संभव सहयोग देना जारी रखेगा। प्रधानमंत्री ने एक और ट्वीट में कहा कि मैं पश्चिम बंगाल की अपनी बहनों और भाइयों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने हमारी पार्टी को आशीर्वाद दिया है।

उन्होंने कहा कि पहले की तुलना में पश्चिम बंगाल में भाजपा की उपस्थिति काफी बढ़ी है। भाजपा जनता की सेवा करती रहेगी। मैं चुनाव में उनके उत्साही प्रयास के लिए प्रत्येक और हर कार्यकर्ता की सराहना करता हूं। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में  292 सीटों पर आए रुझानों में तृणमूल कांग्रेस 215 सीटों पर आगे चल रही है जबकि भाजपा के खाते में 76 सीटें हैं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़