बेगूसराय से भाजपा सांसद भोला सिंह का निधन, मोदी ने जताया दुख

pm-modi-expresses-sorrow-over-demise-of-lok-sabha-member-bhola-singh
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लोकसभा सदस्य भोला सिंह के निधन पर दुख जताया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ''''बेगूसराय से लोकसभा सदस्य श्री भोला सिंह जी के निधन से दुखी हूं।''''

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लोकसभा सदस्य भोला सिंह के निधन पर दुख जताया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ''बेगूसराय से लोकसभा सदस्य श्री भोला सिंह जी के निधन से दुखी हूं। उन्हें समाज की उत्कृष्ट सेवा और बिहार के विकास की दिशा में प्रयासों के लिए याद किया जाएगा।’’ मोदी ने कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं सिंह के परिवार और समर्थकों के साथ हैं।

खबरों के मुताबिक, 82 वर्षीय सांसद का यहां राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें तीन दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सिंह के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि उनकी मृत्यु बिहार के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि सिंह सामाजिक कार्य में सक्रियता से भाग लेते थे और उनके जाने से इस क्षेत्र को भी बड़ा नुकसान हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी सिंह के निधन पर शोक जताया है।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


अन्य न्यूज़