प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी

PM Modi
ani

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा को बुधवार को उनके 89वें जन्मदिन पर बधाई दी और उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा को बुधवार को उनके 89वें जन्मदिन पर बधाई दी और उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, हमारे पूर्व प्रधानमंत्री और सम्मानित राजनेता एच डी देवगौड़ा को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें स्वस्थ और दीर्घायु जीवन दें।

इसे भी पढ़ें: पंजाब के खिलाफ गेंदबाजी में मिश्रण करने का फायदा हुआ: शारदुल

कर्नाटक के हासन जिले के सुदूर गांव हरदनहल्ली में 18 मई 1933 को जन्मे देवगौड़ा जून 1996 से अप्रैल 1997 के बीच 10 महीने तक देश के प्रधानमंत्री रहे थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़