मेक इन इंडिया का केंद्र बनने जा रहा है दाहोद, नए कारखाने से हज़ारों लोगों को रोजगार मिलने की संभावना: PM मोदी

Narendra Modi
प्रतिरूप फोटो
Twitter Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज दाहोद और पंचमहाल के विकास से जुड़ी 22 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। जिन परियोजनाओं का आज उद्घाटन हुआ है, उनमें एक पेयजल से जुड़ी योजना है और दूसरी दाहोद को स्मार्ट सिटी बनाने से जुड़ा प्रोजेक्ट है।

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के दाहोद में आयोजित 'आदिजाति महा सम्मेलन' में शिरकत की। इस कार्यक्रम में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। 

इसे भी पढ़ें: 'केम छो, मजा मा...', WHO चीफ घेब्रेयेसस ने गुजराती भाषा में किया सभा को संबोधित, PM मोदी मुस्कुराएं; वीडियो वायरल 

उन्होंने कहा कि मैं सर झुकाकर कह सकता हूं कि भारत का कोई भी आदिवासी क्षेत्र हो, मेरे आदिवासी भाई-बहनों का जीवन पानी जितना पवित्र और नई कोपलों जितना सौम्य होता है। मैंने दाहोद में अनेकों परिवारों के साथ, पूरे क्षेत्र में बहुत लंबा समय बिताया है।

उन्होंने कहा कि हमारे यहां पुरानी मान्यता है कि हम जिस स्थान में रहते हैं, जिस परिवेश में रहते हैं, उसका बड़ा प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है। मेरे सार्वजनिक जीवन के प्रारंभिक कालखंड में तो मैं उमरगांव से अम्बा जी, गुजरात की ये पूर्व पट्टी पूरा मेरा आदिवासी भाइयों का क्षेत्र मेरा कार्यक्षेत्र था। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के बीच रहना, उनके बीच जिंदगी गुजारना, उनको समझना, उनके साथ जीना ये मेरे जीवन के प्रारंभिक वर्षों में आदिवासी माताओं-बहनों-भाइयों ने मार्गदर्शन किया है।

महिलाओं का जीवन होगा आसान 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज दाहोद और पंचमहाल के विकास से जुड़ी 22 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। जिन परियोजनाओं का आज उद्घाटन हुआ है, उनमें एक पेयजल से जुड़ी योजना है और दूसरी दाहोद को स्मार्ट सिटी बनाने से जुड़ा प्रोजेक्ट है। उन्होंने कहा कि पानी के इस प्रोजेक्ट से दाहोद के सैंकड़ों गांवों की माताओं बहनों का जीवन बहुत आसान होने वाला है। दाहोद अब मेक इन इंडिया का भी बहुत बड़ा केंद्र बनने जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस नेता श्वेता ब्रह्मभट्ट ने PM मोदी से की मुलाकात, भाजपा में शामिल होने की खबरों का किया खंडन 

उन्होंने कहा कि दाहोद अब मेक इन इंडिया का भी बहुत बड़ा केंद्र बनने जा रहा है। गुलामी के कालखंड में यहां स्टीम लोकोमोटिव के लिए जो वर्कशॉप बनी थी, वो अब मेक इन इंडिया को गति देगी। अब दाहोद में 20 हज़ार करोड़ रुपये का कारखाना लगने वाला है।

इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारतीय रेल आधुनिक हो रही है, विद्युतीकरण तेजी से हो रहा है। मालगाड़ियों के लिए अलग रास्ते बनाए जा रहे हैं। इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव की विदेशों में भी डिमांड बढ़ रही है। इस डिमांड को पूरा करने में दाहोद बड़ी भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि भारत अब दुनिया के उन चुनिंदा देशों में है जो 9 हज़ार हॉर्स पावर के शक्तिशाली लोको बनाता है। इस नए कारखाने से हज़ारों लोगों को रोज़गार और नए कारोबार की संभावनाएं होगी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़