भेंट की कृपाण, नजर आए डाले हाथों में हाथ, सिख समुदाय के लोगों से PM मोदी का मिलना किस बात का इशारा?

सिख समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी से सीधे अपने मन की बात की, जबकि पीएम मोदी ने भी उनसे जाना की आखिरकार उनकी समस्याएं क्या हैं? पीएम मोदी ने खुद ही ट्वीट कर इस बाबत जानकारी दी है।
पंजाब में परसों चुनाव है और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर सिख समुदाय के लोगों से मुलाकात की है। प्रधानमंत्री ने सिख समुदाय के लोगों से कई मुद्दों पर बात की और उनकी राय भी ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार बातचीत बहुत ही अच्छी तरह से चली है। सिख समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी से सीधे अपने मन की बात की, जबकि पीएम मोदी ने भी उनसे जाना की आखिरकार उनकी समस्याएं क्या हैं? पीएम मोदी ने खुद ही ट्वीट कर इस बाबत जानकारी दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि आज सुबह संत समाज और सिख समुदाय के लोगों से मेरी मुलाकात हुई। ये ऐसे लोग हैं जिन्होंने सिख संस्कृति को बढ़ावा देने और समाज की सेवा करने में सबसे आगे रहते हैं।
इसे भी पढ़ें: सुपर-कैबिनेट, 13 सूत्री मॉडल सारी बातें हवा-हवाई, वक्त की कमी या आपसी लड़ाई, पंजाब के लिए कांग्रेस घोषणापत्र तक जारी नहीं कर पाई
डेढ़ घंटे तक चली मुलाकात
पीएम मोदी से सिख समुदाय के डेलीगेशन की मुलाकात से पहले कई पीएम संग इनका संवाद होता रहा है और मिलने के लिए समय भी मांगा जाता रहा है। पंजाब में चुनाव होने हैं और उससे ठीक पहले ये मुलाकात हुई है। जाहिर तौर पर चुनाव के मसले हो या पंजाब की बेहतरी के मसले, धार्मिक तौर पर सिख समुदाय के नेताओं की क्या मांगे हैं? उनके लिए क्या किया जाना चाहिए। इन सारे मसलों को लेकर प्रधानमंत्री के साथ इनकी मुलाकात रही है। तकरीबन डेढ़ घंटे तक ये मुलाकात चली है। प्रधानमंत्री मोदी के अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा और सिख समुदाय के प्रमुख लोगों ने इस मीटिंग के दौरान कृपाण भी भेंट की।
हाथ पकड़े साथ चलते दिखाई दिए
पीएम मोदी ने सिख समाज और संत समाज के साथ मीटिंग के बाद समुदाय के कुछ लोगों का हाथ पकड़े साथ चलते दिखाई दिए। इससे पहले लगातार देखा गया है कि जब पीएम मोदी पंजाब का दौरा कर रहे थे। उन्होंने वहां पर सिख समुदाय के लोगों से बातचीत की थी। उनकी भावनाओं की भी उन्होंने कद्र की। इसके साथ ही जिक्र भी किया था कि किस तरह से उनकी सरकार ने करतारपुर कॉरिडोर की मांग को पूरा किया। काबुल में सिख समुदाय केलोग फंसे हुए थे। अपील की गई थी प्रधानमंत्री ने वहां पर वो काम करके दिखाया और उन्हें वहां से सुरक्षित लेकर आए। करतारपुर कॉरिडोर का जिक्र किया जाए। चाहे तो साहेबजादों के नाम पर शहीदी दिवस मनाया जा रहा है। कई ऐसी मांगें हैं जो प्रधानमंत्री ने लगातार पूरी की है।
I was humbled by the kind words from the distinguished members of the Sikh community on various efforts of the Central Government.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 18, 2022
I consider it my honour that the respected Sikh Gurus have taken Seva from me and their blessings have enabled me to work for society. pic.twitter.com/8jqHZ0QL3f
अन्य न्यूज़














