प्रधानमंत्री मोदी ने बाबू जगजीवन राम को उनकी जयंती पर दी श्रद्धंजलि, कहा- उनके उल्लेखनीय योगदान को हमेशा याद रखेगा हमारा देश

प्रधानमंत्री मोदी ने जगजीवन राम को श्रद्धांजलि दी।मोदी ने ट्वीट किया, बाबू जगजीवन राम जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। हमारा देश हमेशा उनके उल्लेखनीय योगदान को याद रखेगा, चाहे वह स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान हो या आजादी के बाद। प्रशासनिक कौशल और गरीब वर्ग के लिए उनकी चिंता को लेकर उनकी व्यापक रूप से प्रशंसा की जाती है।
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दौर के अग्रणी दलित नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम को मंगलवार को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि देश, स्वतंत्रता संग्राम के दौरान और आजादी के बाद उनके ‘‘उल्लेखनीय’’ योगदान को हमेशा याद रखेगा। वर्ष 1908 में आज ही के दिन बिहार में जन्मे जगजीवन राम एक स्वतंत्रता सेनानी थे।
Tributes to Babu Jagjivan Ram Ji on his birth anniversary. Our nation will always remember his remarkable contribution be it during the freedom movement or after Independence. He was widely admired for his administrative skills and concern for thr poor. pic.twitter.com/y1Uw3kTEEE
— Narendra Modi (@narendramodi) April 5, 2022
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू तथा इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली सरकारों में मंत्री पद पर सेवाएं दी थीं। वह आपातकाल लगाने का विरोध करते हुए कांग्रेस से अलग हो गए थे और फिर जनता पार्टी की सरकार में उप प्रधानमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ बाबू जगजीवन राम जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। हमारा देश हमेशा उनके उल्लेखनीय योगदान को याद रखेगा, चाहे वह स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान हो या आजादी के बाद। प्रशासनिक कौशल और गरीब वर्ग के लिए उनकी चिंता को लेकर उनकी व्यापक रूप से प्रशंसा की जाती है।
अन्य न्यूज़














