प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व पीएम मोरारजी देसाई की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

pm modi

प्रधानमंत्री मोदी ने मोरारजी देसाई को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।मोदी ने ट्वीट किया कि, राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए उनका बहुत सम्मान किया जाता है। उन्होंने भारत को अधिक समृद्ध बनाने के लिए कई प्रयास किए। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में हमेशा ईमानदारी पर जोर दिया।

नयी दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरारजी देसाई की जयंती पर सोमवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने भारत को समृद्ध बनाने के लिए कई प्रयास किए। उस समय बम्बई का हिस्सा रहे और अब गुजरात में शामिल वलसाड में 1896 में जन्मे देसाई देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री थे, जो कांग्रेस पार्टी के सदस्य नहीं थे।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए उनका बहुत सम्मान किया जाता है। उन्होंने भारत को अधिक समृद्ध बनाने के लिए कई प्रयास किए। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में हमेशा ईमानदारी पर जोर दिया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़