पूरे देश में बढ़ रही है पीएम मोदी की लोकप्रियता: शाह

PM Modi''s popularity is increasing all over the country: Shah

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता पूरे देश में निर्वाध रूप से बढ़ रही है और अर्थव्यवस्था के प्रति लोगों की संतुष्टि सर्वोच्च स्तर पर है।

नयी दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता पूरे देश में निर्वाध रूप से बढ़ रही है और अर्थव्यवस्था के प्रति लोगों की संतुष्टि सर्वोच्च स्तर पर है। शाह प्यू रिसर्च सेंटर के सर्वेक्षण पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे। शाह अपने ट्वीट में कहा, प्यू ग्लोबल रिसर्च के सर्वेक्षण का परिणाम महत्वपूर्ण है। मोदी के सत्ता में आने के बाद लोगों का सरकार, लोकतंत्र में विश्वास बढ़ा है।

यह भरोसा कि देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है, इसमें भी काफी वृद्धि हुई है। ’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता पूरे देश में और प्रत्येक भौगोलिक समूहों में निर्वाध रूप से बढ़ी है। विभिन्न मुद्दों से निपटने के उनके तरीके को भी लोगों की स्वीकारोक्ति प्राप्त हुई है। उल्लेखनीय है कि एक सर्वेक्षण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से सबसे लोकप्रिय राजनेता के रूप में उभरकर आएं है। अमेरिकी थिंक टैंक प्यू रिसर्च सेंटर द्वारा करवाए गए सर्वे के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय राजनीति में इस बार भी सबसे लोकप्रिय राजनेता है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को दूसरा स्थान मिला है। इस साल 21 फरवरी से 10 मार्च के बीच किए गए सर्वेक्षण के अनुसार 88 प्रतिशत लोगों ने मोदी को सबसे लोकप्रिय हस्ती माना। इस सूची में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी 58 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 57 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 39 प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर रहे।

एक अन्य ट्वीट में शाह ने कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मैं मीडिया के सभी मित्रों को शुभकामनाएं देता हूं। लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के मूल्यों को बरकरार रखने के लिये अथक प्रसास करने पर मैं प्रत्येक मीडियाकर्मियों को उनके प्रयासों और प्रतिबद्धता के लिये सराहना करता हूं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़