मिजोरम के जंगलों में लगी भीषण आग शहर तक पहुंची, PM मोदी ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया

PM Modi speaks to CM Zoramthanga

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिजोरम के जंगलों में लगी आग पर मुख्यमंत्री से की बात, हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।मोदी ने ट्वीट कर कहा,मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा से बात की और राज्य के विभिन्न हिस्सों के जंगलों में लगी आग से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा से बातकर राज्य के विभिन्न हिस्सों के जंगलों में फैली आग से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की और हरसंभव केंद्रीय मदद का आश्वासन दिया। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा से बात की और राज्य के विभिन्न हिस्सों के जंगलों में लगी आग से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया।

इसे भी पढ़ें: देश में अब तक लगे 14.19 करोड़ टीके, अभियान का 100वां दिन हुआ पूरा

इस संकट से निपटने के लिए उन्हें केंद्र से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। हम सभी मिजोरम के लोगों की सुरक्षा और कुशलता की कामना करते हैं।’’ मिजोरम के तीन जिलों के जंगलों में भीषण आग लगने की घटना के मद्देनजर जोरमथंगा ने रविवार को केन्द्रीय मदद की गुहार लगाई थी। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक जंगलों में आग लगने की घटना से अभी तक किसी की जान नहीं गई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़