पीएम मोदी ने 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की बात, कोरोना के हालात पर लिया जायजा

PM MODI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब, कर्नाटक, बिहार और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों के साथ इन राज्यों में कोरोना की स्थिति पर बात की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को पंजाब, कर्नाटक, बिहार और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों से उनके राज्य में कोविड-19 की स्थिति पर बातचीत की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। मोदी महामारी की स्थिति का जायजा लेने और सुझाव देने के लिए पिछले कुछ दिनों से राज्य के मुख्यमंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों से बात कर रहे हैं।

मुख्यमंत्रियों ने उन्हें महामारी की दूसरी लहर से निपटने के लिए उठाए जा रहे कदमों की भी जानकारी दी। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,03,738 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,22,96,414 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 4,092 और मरीजों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 2,42,362 हो गई।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़