पश्चिमी यूपी में वर्चुअल रैलियों से माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, इस तारीख को होगी दूसरी डिजिटल रैली

PM Modi

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान के बीच यह प्रधानमंत्री की दूसरी रैली होगी। उन्होंने 31 जनवरी को पहली रैली डिजिटल माध्यम से संबोधित की थी। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पांच जिलों बागपत, शामली, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के मतदाता शामिल हुए थे।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 20 विधानसभा सीटों के मतदाताओं को एक डिजिटल रैली के माध्यम से संबोधित कर सकते हैं। यह जानकारी बुधवार को सूत्रों ने दी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान के बीच यह प्रधानमंत्री की दूसरी रैली होगी। उन्होंने 31 जनवरी को पहली रैली डिजिटल माध्यम से संबोधित की थी। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पांच जिलों बागपत, शामली, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के मतदाता शामिल हुए थे। सूत्रों के मुताबिक बृहस्पतिवार को होने वाली रैली में प्रधानमंत्रीपश्चिमी उत्तर प्रदेश के 20 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं को संबोधित करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: पीलीभीत में गरजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बोले- कांग्रेस की सरकार पर लगे हैं भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश में सात चरणों में विधानसभा चुनाव के तहत मतदान होना है। इसकी शुरुआत 10 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मतदान से होगी। इसके बाद 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा। 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे। भाजपा को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के बीच गठबंधन होने से तगड़ी चुनौती मिल रही है। इस इलाके में बड़ी संख्या में किसान और जाट समुदाय के मतदाता हैं, जो भाजपा से नाराज बताए जा रहे हैं। निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनावों की घोषणा करते हुए कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर जनसभाओं और रोड शो पर प्रतिबंध लगा रखे हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़