PM Modi का 'Save Fuel' मिशन, CM Mohan Yadav ने काफिले से 13 की जगह 8 गाड़ियां कीं

Mohan Yadav
ANI

प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील पर कार्रवाई करते हुए, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या 13 से घटाकर 8 कर दी है। इस कदम का उद्देश्य राष्ट्रीय हित में पेट्रोल-डीजल की खपत को कम करना और मंत्रियों को भी न्यूनतम वाहनों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करना है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मितव्ययिता अपील पर अमल करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को अगले आदेश तक अपने काफिले में वाहनों की संख्या घटा दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री यादव ने मंत्रिपरिषद के सदस्यों से राष्ट्रीय हित में पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने की अपील की और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री के काफिले में अब पहले के 13 वाहनों की तुलना में केवल आठ वाहन शामिल होंगे। अधिकारी ने बताया कि उनके दौरों के दौरान वाहन रैलियां भी आयोजित नहीं की जाएंगी। सभी मंत्री अपनी यात्राओं के दौरान न्यूनतम वाहनों का उपयोग करेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़