BRICS Summit को सफल बनाने के लिए PM Modi ने सदस्य देशों के नेताओं का जताया आभार

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को परिणामोन्मुख बनाने पर सदस्य देशों के प्रमुखों का धन्यवाद किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो संदेश में कहा कि इस मंच से भारत ने हर स्तर पर साझेदारी और सहयोग को बढ़ावा दिया है। सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री ने विश्व नेताओं के साथ 15 द्विपक्षीय बैठकें भी पूरी कीं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ब्रिक्स सदस्य देशों के नेताओं का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने समूह के दिल्ली शिखर सम्मेलन को उत्पादक और परिणामोन्मुख बनाया। प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया हैंडल पर दो दिन के शिखर सम्मेलन की अहम झलकियां दिखाने वाला एक वीडियो पोस्ट किया गया। वीडियो के साथ एक पोस्ट में मोदी ने कहा, “दिल्ली शिखर सम्मेलन को बहुत उत्पादक और परिणाम केंद्रित बनाने के लिए सभी ब्रिक्स नेताओं का धन्यवाद।” वीडियो में प्रधानमंत्री के शिखर सम्मेलन में दिये गए भाषण का एक हिस्सा दिखाया गया, जिसमें उन्होंने कहा कि ब्रिक्स के जरिए भारत ने हर स्तर पर दोस्ती, साझेदारी और सहयोग को आगे बढ़ाया है।

इस शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले नेताओं में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और अबू धाबी के युवराज शेख खालिद बिन मोहम्मद शामिल थे। इस शिखर सम्मेलन में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम, वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी, फिलीपीन के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर और युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो समेत कई अन्य नेता भी शामिल हुए। भारत ने 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी की, जिसमें इस समूह के 11 सदस्य देशों और 10 सहयोगी देशों के नेताओं के साथ-साथ कुछ अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।

मोदी ने शिखर सम्मेलन के दौरान पिछले तीन दिनों में अलग-अलग देशों के राष्ट्राध्यक्षों या सरकारों के प्रमुखों के साथ 15 द्विपक्षीय बैठकें भी कीं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़