UP के संसदीय कार्य राज्य मंत्री का दावा, PoK पर जल्द होगा भारत का कब्जा

anand swaroop shukla

उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला ने दावा किया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर बहुत जल्द भारत का कब्जा होगा तथा वहां तिरंगा झंडा फहराया जाएगा।

बलिया। उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) पर जल्द ही भारत का कब्जा होगा। शुक्ला ने कहा कि विश्व के मानचित्र से पाकिस्तान का नामोनिशान मिटे बगैर शांति सम्भव नहीं है। शुक्ला ने दावा किया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर बहुत जल्द भारत का कब्जा होगा तथा वहां तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के DGP ने किया आगाह, सीमा पार से घुसपैठ की ताक में 300 से ज्‍यादा आतंकी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को शुक्ला ने बदतमीज बताया और कहा कि अफरीदी जैसे लोगों से तमीज की आशा नहीं की जा सकती।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़