चित्रकूट विधानसभा सीट का राजनीतिक इतिहास और इससे जुड़ी हर जानकारी

Chitrakoot
अभिनय आकाश । Dec 23 2021 7:21PM

जेएनपी उम्मीदवार कृष्णा प्रसाद शर्मा को इस चुनाव में करीब छह हजार मतों से पराजित किया। रामानंद सिंह को इस चुनाव में 19,545 वोट प्राप्त हुए। 1980 के चुनाव में इंदिरा कांग्रेस के राम चंद्र बाजपेयी की इस सीट पर जीत हुई।

चित्रकूट विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में आती है। 2017 में चित्रकूट में कुल 40.85 प्रतिशत वोट पड़े। 2017 में भारतीय जनता पार्टी से चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने समाजवादी पार्टी के वीर सिंह को 26936 वोटों के मार्जिन से हराया था। विधानसभा सीट पर ब्राह्मण और कुर्मी उम्मीदवारों के जीत-हार का खेल चलता रहता है। इस सीट पर ब्राह्मण मतदाता 50 हजार से अधिक है और यादव मतदाताओं की आबादी भी 10 हजार के करीब है।  इस सीट पर ब्राह्मण मतदाता निर्णायक होते हैं।

चित्रकूट विधानसभा का अब तक चुनाव परिणाम

इस विधानसभा सीट पर जेएनपी ने 1977 के चुनाव में जीत दर्ज की। रामानंद सिंह ने जेएनपी उम्मीदवार कृष्णा प्रसाद शर्मा को इस चुनाव में करीब छह हजार मतों से पराजित किया। रामानंद सिंह को इस चुनाव में 19,545 वोट प्राप्त हुए। 1980 के चुनाव में इंदिरा कांग्रेस के राम चंद्र बाजपेयी की इस सीट पर जीत हुई। 1985 के विधानसभा चुनाव में रामचंद्र बाजपेयी ने कांग्रेस की टिकट पर दोबारा जीत दर्ज की। 1999 के चुनाव में जनता दल के टिकट पर राम नंद सिंह जीतकर विधानसभा पहुंचे। 1993 में इस सीट पर बहुजन समाज पार्टी का खाता खुला और गणेश ने जनता दल के रामानंद सिंह को पांच हजार से ज्यादा मतों से हराया। 1998 के चुनाव में कांग्रेस के प्रेम सिंह ने इस सीट पर जीत दर्ज की। 2003 में एक बार फिर से प्रेम सिंह ने चित्रकूट सीट अपने नाम की। 2008 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी सुरेंद्र सिंह गहरवार ने प्रमे सिंह को पराजित कर इस सीट पर जीत दर्ज की। 2013 में प्रेम सिंह ने 10 हजार से ज्यादा मतों से सुरेंद्र सिंह गहरवार को हारकर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की वापसी कराई। 

 2017 विधानसभा के परिणाम

 उम्मीदवार पार्टी वोट वोट %
 चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय बीजेपी 90,366 40.85%
 वीर सिंह सपा 63,430 28.68%

All the updates here:

अन्य न्यूज़