हाइवे पर महिला से संबंध बनाने वाला नेता पर राजनीति शुरू, कार्रवाई को लेकर अखिलेश यादव ने साधा भाजपा पर निशाना

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता से जुड़े अश्लील वीडियो लीक मामले में, क्लिप को सार्वजनिक करने वालों को कथित तौर पर दंडित करने को लेकर मंगलवार को सत्तारूढ़ दल पर निशाना साधा।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आए एक राजनीतिक नेता मनोहर लाल धाकड़ को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पास के एक टोल बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह वीडियो कैद हुआ है। मध्य प्रदेश के मंदसौर के स्थानीय 'राजनीतिक नेता' से जुड़ा कथित वीडियो ( प्रभासाक्षी न्यूज इसकी प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करती) शनिवार को वायरल हो गया, जिससे राजनीतिक मुद्दों पर व्यापक चर्चा शुरू हो गई।
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता से जुड़े अश्लील वीडियो लीक मामले में, क्लिप को सार्वजनिक करने वालों को कथित तौर पर दंडित करने को लेकर मंगलवार को सत्तारूढ़ दल पर निशाना साधा।
सपा अध्यक्ष ने भाजपा नेता मनोहर धाकड़ से जुड़े एक विवादास्पद वीडियो क्लिप को कथित रूप से लीक करने के आरोप में तीन कर्मचारियों को बर्खास्त किए जाने की खबरों पर ‘एक्स’ पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा उसके कदाचार को उजागर करने वालों को निशाना बना रही है।
इसे भी पढ़ें: All-Party Delegation | 'आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में फ्रांस भारत के साथ', रविशंकर प्रसाद नीत टीम का पेरिस दौरा संपन्न
यादव ने कहा, “दरअसल भाजपाई ऐसी कार्रवाई करके उन लोगों को धमकाना चाहते हैं जो उनके कुकृत्यों का भंडाफोड़ कर रहे हैं। भाजपा के कट्टर से कट्टर समर्थक भी इसके लिए बेहद-बेहद शर्मिंदा होंगे। भाजपाइयों के कांड जैसे-जैसे खुलते जा रहे हैं उनके समर्थकों के सिर वैसे-वैसे झुकते जा रहे हैं।
आपको बता दें कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद फुटेज में कथित तौर पर नेता सड़क पर एक कार के बाहर एक महिला के साथ "आपत्तिजनक स्थिति" में दिखाई दे रहे हैं, और "अश्लील हरकत" कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो के तेजी से प्रसारित होने के बाद, मंदसौर जिले के भानपुरा पुलिस स्टेशन ने सार्वजनिक उपद्रव और अश्लील अपराध का स्वतः संज्ञान लेते हुए व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया।
इसे भी पढ़ें: इंदिरा गांधी ने सावरकर के नाम पर जारी किया था डाक टिकट: गिरिराज सिंह ने राहुल से कहा
भानपुरा पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी और प्रभारी आरसी डांगी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "उसे भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 285 और 3(5) के तहत गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, हम मामले की आगे की जांच कर रहे हैं, क्योंकि हमें यह पता लगाना है कि वीडियो किसने वायरल किया और इसके पीछे का मकसद क्या है। भले ही फुटेज सीसीटीवी में कैद हो, लेकिन जिनके पास क्लिप है, उन्हें उन्हें पुलिस को सौंपना चाहिए। हमें यह भी पता लगाना है कि अपराध में अन्य व्यक्ति शामिल थे या नहीं।"
नोट- अधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। भारतीय मीडियो चैनलों पर ऑनएयर हो रही खबरों के अनुसार इस खबर को प्रकाशित किया गया है।
अन्य न्यूज़