ममता पर बरसीं पूनम महाजन, कहा- घुसपैठ पर अपना रुख करें स्पष्ट

poonam-mahajan-asks-mamata-banerjee-to-clear-stand-on-infiltration-issue
[email protected] । Aug 11 2018 3:32PM

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर घुसपैठ के मुद्दे पर पलटी मारने का आरोप लगाते हुए बीजेवायएम की अध्यक्ष पूनम महाजन ने आज तृणमूल कांग्रेस से राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीति ना करने की अपील की है।

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर घुसपैठ के मुद्दे पर पलटी मारने का आरोप लगाते हुए बीजेवायएम की अध्यक्ष पूनम महाजन ने आज तृणमूल कांग्रेस से राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीति ना करने की अपील की है। कोलकाता में आज दोपहर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रैली से पहले महाजन ने यह बयान दिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजवाएस) ने ही शाह की रैली का आयोजन किया है।

महाजन ने पत्रकारों से कहा, ‘उन्होंने घुसपैठ के मुद्दे पर पलटी मारी है। पहले उन्हें इस बात का जवाब देना होगा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। हमें लगता है कि तृणमूल को राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीति करना बंद कर देना चाहिए।’ पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र के खतरे में होने का आरोप लगाते हुए महाजन ने कहा कि तृणमूल भाजपा कार्यकर्ताओं को अमित शाह की रैली स्थल पर पहुंचने से रोकने के लिए हर तरीका आजमा रही है।

उन्होंने कहा, ‘रोजाना हमारे कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जाता है। कल से हमें रिपोर्टें मिल रही हैं कि हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला किया जा रहा है और उन्हें रैली में आने से रोका जा रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘यह देखना काफी दर्दनाक है कि कैसे तृणमूल शासन के अधीन राज्य में लोकतंत्र को कुचला जा रहा है।’ गौरतलब है कि ममता बनर्जी ने असम राष्ट्रीय नागरिक पंजी पर काफी मुखरता से अपने विचार व्यक्त किए हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़