Delhi में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की तैयारी, AAP नेता आतिशी का दावा

Atishi
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Apr 12 2024 10:40AM

आतिशी के अनुसार उनके विश्वसनीय सूत्रों ने यह जानकारी दी है कि दिल्ली में चुनी गई सरकार के खिलाफ साजिश रची जा रही है। अब दिल्ली सरकार के अवसर भी बैठकों में नहीं आ रहे हैं। आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने कहा कि 20 साल पहले के मामले में विभव कुमार पर एक्शन लिया गया है।

आम आदमी पार्टी की सरकारी इन दोनों मुश्किलों में गिरी हुई है। दिल्ली शराब वडाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद है। इसी बीच आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री आतिशी ने एक बड़ा दावा किया है। अतिशी ने दावा किया है कि मोदी सरकार दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लागू करने वाली है। 

आतिशी के अनुसार उनके विश्वसनीय सूत्रों ने यह जानकारी दी है कि दिल्ली में चुनी गई सरकार के खिलाफ साजिश रची जा रही है। अब दिल्ली सरकार के अवसर भी बैठकों में नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार 12 अप्रैल को आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने कहा कि 20 साल पहले के मामले में विभव कुमार पर एक्शन लिया गया है। दिल्ली में अफसर की ट्रांसफर और पोस्टिंग नहीं की जा रही। वहीं कई विभाग खाली हैं जिनपर पोस्टिंग रोकी गई है। अरविंद केजरीवाल को झूठे आरोप में गिरफ्तार कर जेल में डाला गया। एड बिना किसी प्रमाण के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लेती है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी यह जानती है कि अरविंद केजरीवाल को वह नहीं हरा सकते हैं। 

केजरीवाल सरकार के खिलाफ षड्यंत्र 

आतिशी ने दावा किया कि दिल्ली के लोग आम आदमी पार्टी को पसंद करते हैं। दिल्ली में जनता द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार के खिलाफ ही षड़यंत्र रचा जा रहा है। बीजेपी की सरकार दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहती है। दिल्ली के उपराज्यपाल लगातार गृहमंत्रालय को बिना कारण चिट्ठियां लिख रहे है, जिसमें सरकार के काम ना करने की बात रही जा रही है। सभी संकेत एक ही तरफ इशारा करते हैं कि राष्ट्रपति शासन लगाने की तैयारी हो रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा जो काम किए गए है उनसे बीजेपी में डर का माहौल है। वो अपने किसी राज्य में इस तरह की पॉलिसी लागू नहीं कर सके। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़