तेलंगाना की पांच दिवसीय यात्रा के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली रवाना

President Draupadi Murmu
प्रतिरूप फोटो
ANI

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी, राज्य पंचायत राज मंत्री दानसारी अनसूया सीथक्का और अन्य गणमान्य उन्हें यहां हाकिमपेट वायुसेना केंद्र पर विदा करने के लिए एकत्र हुए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को तेलंगाना की अपनी पांच दिवसीय यात्रा पूरी कर दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। राष्ट्रपति 17 दिसंबर को यहां पहुंचने के बाद वह राष्ट्रपति निलयम में ठहरी थीं।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी, राज्य पंचायत राज मंत्री दानसारी अनसूया सीथक्का और अन्य गणमान्य उन्हें यहां हाकिमपेट वायुसेना केंद्र पर विदा करने के लिए एकत्र हुए।

अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने 20 दिसंबर को यहां सिकंदराबाद स्थित रक्षा प्रबंधन महाविद्यालय को राष्ट्रपति ध्वज प्रदान किया। उन्होंने राज्य के गणमान्य व्यक्तियों, प्रमुख नागरिकों, शिक्षाविदों और अन्य लोगों के लिए राष्ट्रपति निलयम में एट होम रिसेप्शन का आयोजन किया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़