प्रधानमंत्री मोदी आरएसएस और भाजपा पदाधिकारियों को रात्रिभोज देंगे

Prime Minister Modi will give dinner to RSS, BJP office bearers
[email protected] । Jun 15 2018 5:22PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात्रि भोज पर भाजपा, आरएसएस और संघ के आनुषंगिक संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों से अपने आवास पर मिलेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात्रि भोज पर भाजपा, आरएसएस और संघ के आनुषंगिक संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों से अपने आवास पर मिलेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। भाजपा और संघ के पदाधिकारी हरियाणा के सूरजकुंड की बैठक में हिस्सा लेने आए है। मिशन लोकसभा 2019 की रणनीति तैयार करने की दृष्टि से इस बैठक को काफी महत्व दिया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि आरएसएस के सर कार्यवाह सुरेश भैय्याजी जोशी आज इस बैठक को संबोधित कर सकते हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह बैठक के अंतिम दिन कल हिस्सा ले सकते है। इस बैठक में प्रदेश भाजपा के प्रमुख नेता एवं संघ के प्रमुख प्रचारक एवं उसके आनुषंगिक संगठनों के पदाधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।इस सम्मेलन में हर दिन 4 सत्र होंगे और सत्र को संघ से जुड़े नेता संबोधित करेंगे। 

यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब लोकसभा चुनाव 2019 के संदर्भ में कांग्रेस समेत विपक्षी दल महागठबंधन बनाने की कवायद में जुटे हैं और उपचुनावों में लगातार हार के बाद भाजपा विपक्ष की एकता की काट खोजने में लगी है। सम्मेलन में सह सर कार्यवाह कृष्ण गोपाल भी मौजूद रहेंगे जो विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे कि भाजपा और संघ के बीच तालमेल को और बेहतर कैसे बनाया जा सकता है। बैठक में संघ से जुड़े संगठनों के कामकाज पर विचार किया जायेगा और आगे की रूपरेखा तय की जा सकती है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़