प्रधानमंत्री मोदी कर सकते हैं बड़ा एलान, सुबह 10 बजे करेंगे देश को संबोधित

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Oct 22 2021 8:41AM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे।प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को एक लेख में, इस उपलब्धि को इतिहास रचने के समान बताया। उन्होंने भारत के कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान को ‘‘चिंता से आश्वासन’’ की यात्रा के रूप में वर्णित किया, जिसने देश को मजबूत बनाया।
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी। एक दिन पहले ही देश में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक दी गई खुराक की संख्या 100 करोड़ के पार पहुंची थी।
इसे भी पढ़ें: गहलोत के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी : कांग्रेस नेताओं के निशाने पर आए केंद्रीय मंत्री बघेल
प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को एक लेख में, इस उपलब्धि को इतिहास रचने के समान बताया। उन्होंने भारत के कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान को ‘‘चिंता से आश्वासन’’ की यात्रा के रूप में वर्णित किया, जिसने देश को मजबूत बनाया। साथ ही इसकी सफलता का श्रेय टीकों में लोगों के भरोसे को दिया।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़















