प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार राज्य के विकास के लिए कई कदम उठा रही है।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार राज्य के विकास के लिए कई कदम उठा रही है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।

इसे भी पढ़ें: बीजेपी को सत्ता से बाहर रखकर, मुख्यमंत्री को हटाकर भारत को राह दिखाये तमिलनाडु: राहुल गांधी

उनके नेतृत्व में राजग सरकार राज्य के विकास के लिए कई कदम उठा रही है। मैं उनके स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना करता हूं।’’ नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को बिहार के बख्तियारपुर में हुआ था। वह बिहार में जनता दल (यू), भाजपा, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के गठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं। बिहार की राजनीति में एक नया इतिहास रचते हुए नीतीश कुमार ने पिछले साल विधानसभा चुनाव में राजग की जीत के बाद सातवीं बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़