प्रियंका के महासचिव बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

priyanka-as-a-general-secretary-congress-workers-in-a-celebratory-atmosphere
[email protected] । Jan 23 2019 4:16PM

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव और रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने कहा, ''प्रियंका जी का राजनीति में आज आधिकारिक रूप से पदार्पण हुआ है।

नयी दिल्ली। प्रियंका गांधी के कांग्रेस महासचिव नियुक्त होने की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल देखा गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका के पक्ष में जमकर नारेबाजी की। प्रियंका का नाम की घोषणा के साथ ही कांग्रेस मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई। कार्यकर्ताओं ने 'प्रियंका गांधी आयी है, नयी रोशनी लायी है' के नारे लगाए। कार्यकताओं ने 'राहुल गांधी जिंदाबाद, प्रियंका गांधी जिंदाबाद' के भी नारे लगाए।

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव और रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने कहा, 'प्रियंका जी का राजनीति में आज आधिकारिक रूप से पदार्पण हुआ है। इससे पूरे देश के कांग्रेसजन में खुशी का माहौल है और उनमें नया उत्साह पैदा हुआ है।' उन्होंने कहा, 'प्रियंका जी के सक्रिय राजनीति में आने की मांग कांग्रेस के कार्यकर्ता लंबे समय से कर रहे थे। 

यह भी पढ़ें: प्रियंका के कांग्रेस में आने पर बोले राहुल गांधी, अब हम फ्रंटफुट पर खेलेंगे

उनके पार्टी महासचिव बनने से कांग्रेस को बहुत मजबूती मिलेगी और इस लोकसभा में पार्टी को बड़ी जीत हासिल होगी।' कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी का बुधवार को उस वक्त सक्रिय राजनीति में पदार्पण हो गया जब उन्हें पार्टी महासचिव बनाते हुए उत्तर प्रदेश-पूर्व की जिम्मेदारी सौंपी गई। राहुल गांधी ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए अपनी बहन को यह दायित्व सौंपा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़