युवाओं के साथ संवाद में प्रियंका ने कहा, कांग्रेस बनाना जानती है और भाजपा सिर्फ बेचना

priyanka gandhi
अंकित सिंह । Jan 29 2022 3:08PM

प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि उनकी पार्टी अगर उत्तर प्रदेश की सत्ता में आती है तो सभी खाली सरकारी पदों पर चयन प्रक्रिया को कारगर बनाने के लिए एक विशेष भर्ती आयोग का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को बेरोजगार रखने से; उनकी उम्मीदें पूरी न करने से कुछ राजनीतिक दलों का फायदा हो रहा है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस भी दमखम लगा रही है। इन सब के बीच कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने युवाओं के साथ संवाद किया। प्रियंका गांधी ने दावा किया कि कांग्रेस ने आईआईटी, एम्स जैसे संस्थान बनाए जबकि भाजपा सरकार बनाने की बजाय इन्हें बेचना जानती है। प्रियंका गांधी ने कहा कि जातिवादी और सांप्रदायिक राजनीति से जनता को कोई फायदा नहीं होगा। इससे आपको रोजगार नहीं मिलेगा। इससे आपके लिए कोई शिक्षण संस्थान नहीं बनेगा। ये लोग 70 साल, 70 साल करते हैं, लेकिन आज तक जो संस्थान बने हैं, वे सब कांग्रेस ने बनाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है - युवाओं को सशक्त बनाना, न कि लाचार बनाना।

प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि उनकी पार्टी अगर उत्तर प्रदेश की सत्ता में आती है तो सभी खाली सरकारी पदों पर चयन प्रक्रिया को कारगर बनाने के लिए एक विशेष भर्ती आयोग का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को बेरोजगार रखने से; उनकी उम्मीदें पूरी न करने से कुछ राजनीतिक दलों का फायदा हो रहा है। जो नकारात्मक राजनीति करते हैं, उनका इससे फायदा हो रहा है। कांग्रेस महासचिव ने काह कि नौजवानों को नौकरी देना सरकार का कर्तव्य है। लेकिन युवाओं को प्रताड़ित किया जा रहा है; तंग किया जा रहा है। आपके साल बिगड़ रहे हैं, करियर तबाह हो रहा है। जब रोजगार नहीं होता है, तो युवा में गुस्सा होता है और उस गुस्से का सरकार गलत तरीके से इस्तेमाल करती है। अब रोजगार होगा, तो सरकार युवाओं का इस्तेमाल नहीं कर पाएगी। 

इसे भी पढ़ें: RRB NTPC Result: प्रदर्शनकारी युवाओं के समर्थन में राहुल-प्रियंका, गिरफ्तार छात्रों को रिहा करने की मांग की

प्रियंका गांधी ने यह भी कहा, भर्ती प्रक्रिया भी छह महीने के भीतर की जाएगी। अगर ऐसा नहीं किया जाता है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो एक विशेष भर्ती आयोग का गठन किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव के समय रोजगार की बात क्यों​ नहीं करती? क्योंकि उनके पास कहने को कुछ नहीं है। कुछ किया भी नहीं और न करने का इरादा है। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा कि देश में ऐसी राजनीति हो रही है जो चुनाव के समय आपको बहकाने का काम करती है। चुनाव के समय बात होनी चाहिए कि नौकरी कहां से दोगे, मेरी शिक्षा के लिए क्या करोगे? मेरे बच्चों के भविष्य के लिए क्या करोगे? विकास की बात होनी चाहिए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़