प्रियंका के राजनीति में आने से नहीं पड़ेगा भाजपा पर असर: योगी आदित्यनाथ

priyanka-gandhi-will-make-no-difference-to-bjps-poll-prospects-in-up-says-yogi-adityanath
[email protected] । Mar 16 2019 2:31PM

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें (प्रियंका) इस बार पार्टी महासचिव (पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी) बनाया है। यह उस पार्टी (कांग्रेस) का अंदरूनी मामला है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा के राजनीति में प्रवेश से लोकसभा चुनावों में भाजपा की संभावनाओं पर राज्य में कोई असर नहीं पडे़गा। योगी ने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें (प्रियंका) इस बार पार्टी महासचिव (पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी) बनाया है। यह उस पार्टी (कांग्रेस) का अंदरूनी मामला है। पूर्व में भी वह कांग्रेस के लिए प्रचार कर चुकी हैं और इस बार भी इससे (भाजपा को) कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। 

इसे भी पढ़ें: उद्धव ने पवार पर साधा निशाना, कहा- मैं दूसरों के बच्चों की मांगों को भी पूरा करता हूं

उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन पर कहा कि यह गठबंधन पहले ही विवादों में उलझ चुका है। रविवार को चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद अपने पहले साक्षात्कार में योगी ने कहा कि नया नया बना (सपा—बसपा) गठबंधन पहले ही विवादों में उलझ गया है। यह (गठबंधन) और कुछ नहीं बल्कि  हौवा  है। मुख्यमंत्री ने एयर स्ट्राइक, राम मंदिर और गो हत्या जैसे मुद्दों पर किये गये तमाम सवालों का जवाब दिये।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़