झांसी में प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जगह-जगह पर छोटे बच्चों को कई बार गोद में लेकर दुलारती हुई नजर आयीं। रोड शो के बाद वह अगली सभा के लिए गुरसराय रवाना हो गयीं।
झांसी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरूवार को झांसी की सड़कों पर रोड शो किया। मानिक चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ प्रियंका का रोड शो लगभग दो घंटे चला और कानपुर रोड स्थित ऐवट चौक पर संपन्न हुआ। जगह-जगह कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने उनका स्वागत किया।
कई जगह प्रियंका का काफिला कार्यकर्ताओं के उत्साह के कारण रोकना भी पड़ा। उत्साही कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी कर रहे थे। प्रियंका जगह-जगह पर छोटे बच्चों को कई बार गोद में लेकर दुलारती हुई नजर आयीं। रोड शो के बाद वह अगली सभा के लिए गुरसराय रवाना हो गयीं।
झांसी में भी शोर है... pic.twitter.com/8vAplk9dP7
— UP Congress (@INCUttarPradesh) April 25, 2019
अन्य न्यूज़













