देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, नाबालिग सहित दो नाइजीरियाई को बचाया गया

Prostitution racket
Prabhasakshi

महाराष्ट्र के पालघर में पुलिस ने देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए वेश्यावृत्ति में जबरन धकेली गई एक नाबालिग तथा एक नाइजीरियाई महिला को मुक्त कराया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर में पुलिस ने देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए वेश्यावृत्ति में जबरन धकेली गई एक नाबालिग तथा एक नाइजीरियाई महिला को मुक्त कराया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया एक सूचना के आधार पर मीरा भयंदर-वसई विरार पुलिस के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ ने मंगलवार शाम को नालासोपारा इलाके में एक फ्लैट पर एक फर्जी ग्राहक को भेजा, उसी स्थान से कथित तौर पर रैकेट चलाया जा रहा था और बाद में वहीं छापा मारा गया।

इसे भी पढ़ें: जयपुर: द्रौपदी मुर्मू के स्वागत कार्यक्रम से पहले भाजपा के दो वरिष्ठ नेताओं में हुई गर्मागर्मी

पुलिस निरीक्षक संतोष चौधरी ने कहा कि पुलिस की टीम ने दो नाइजीरियाई महिलाओं को मुक्त कराया। इनमें से एक की उम्र 16 वर्ष और दूसरी की 22 वर्ष है। इन्हें जबरन देह व्यापार में धकेला गया था। पुलिस ने एक नाइजीरियाई व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। अकोला पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। नाबालिग और महिला को आश्रय गृह भेजा गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़