Puducherry में रंगासामी के साथ बुरा बर्ताव कांग्रेस को पड़ा भारी, पार्टी के हाथ से एक और राज्य फिसला

Puducherry

पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने अपनी एनआर कांग्रेस नामक पार्टी बनाई और इस बार एनडीए के साथ आकर चुनाव लड़ा। एनडीए ने उनकी साफ छवि और लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया।

पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने अपनी एनआर कांग्रेस नामक पार्टी बनाई और इस बार एनडीए के साथ आकर चुनाव लड़ा। एनडीए ने उनकी साफ छवि और लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया।

पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में एनडीए ने यहाँ भारी बढ़त बना ली है। 30 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 16 है और जिस तरह से यहां एनडीए आगे चल रहा है उसको देखते हुए उसकी सरकार बनने की संभावना लग रही है। पुडुचेरी से कांग्रेस की सरकार का जाना पार्टी के लिए बड़ा झटका होगा क्योंकि एकमात्र यही दक्षिणी राज्य था जहां कांग्रेस सत्ता में थी। ऐन चुनावों से पहले एक तो उसकी सरकार गिर गयी और अब पार्टी सत्ता से भी दूर होती दिख रही है। दरअसल जिस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री नारायणसामी ने राज्य में सरकार चलाई उसने कांग्रेस को काफी नुकसान पहुँचाया। लगभग पूरा कार्यकाल उपराज्यपाल के साथ झगड़े में बीत गया और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मुख्यमंत्री रहे एन. रंगासामी के साथ जिस तरह का बर्ताव किया गया वह भी लोगों को पसंद नहीं आया।

 

इसे भी पढ़ें: केरल में पूरा जोर लगाने के बावजूद पिछड़ गयी भाजपा, सिर्फ मेट्रोमैन चल रहे आगे

 

रंगासामी ने अपनी एनआर कांग्रेस नामक पार्टी बनाई और इस बार एनडीए के साथ आकर चुनाव लड़ा। एनडीए ने उनकी साफ छवि और लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया। यही नहीं भाजपा ने जिस तरह दूसरे दलों के बड़े नेताओं को अपने पाले में लाकर चुनाव लड़ाया वह भी एनडीए की जीत का एक कारक माना जा सकता है। यदि पुडुचेरी में एनडीए की सरकार बनती है तो यह दक्षिण में कर्नाटक के बाद दूसरा राज्य होगा जहां भाजपा सत्ता में होगी। इसके साथ ही भाजपा जिस तरह सीधे मुकाबले में कांग्रेस को बाहर करती जा रही है उस सूची में पुडुचेरी भी जुड़ने जा रहा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़